NEET UG 2026 री-एग्जाम पर नई अपडेट, रिस्पॉन्स और OMR आंसर शीट जारी, 15 जुलाई तक दर्ज करें चुनौती 

नीट यूजी पुनर्परीक्षा की रिस्पॉन्स और OMR आंसर शीट एनटीए ने जारी कर दी है। इसपर चुनौती दर्ज करने का मौका मिल रहा है। डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 जुलाई को नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026 Re Exam) की OMR आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पांस को जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को स्कैन की गई ओएमआर आंसर शीट की कॉपी ईमेल एड्रेस पर भी भेजी है। 21 जून को री-नीट यूजी का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक किया गया था।

एनटीए ने रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट पर चुनौती दर्ज करने के लिए पोर्टल भी एक्टिव कर दिया है। आपत्ति दर्ज करने का मौका 15 जुलाई सुबह 11:00 बजे तक मिलेगा। 200 प्रति रिस्पांस शुल्क का भुगतान करना होगा। शुक्ल का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए कर सकते हैं

सुरक्षा का खास ख्याल, 2FA अनिवार्य

सुरक्षा और प्राइवेसी को सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने इस प्रक्रिया में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को अनिवार्य किया है। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर ओटीपी भेजा जाएगा, इसके जरिए सत्यापन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से चुनौती स्वीकार की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें चुनौती 

  1. सबसे पहले के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ओटीपी के जरिए सत्यापित करें।
  4. “View/Challenge ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पांस” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्कैन की गई कॉपी को अच्छे से चेक करें।
  6. गलतियों की पहचान करें और इसे सेलेक्ट करें।
  7. फिर शुल्क का भुगतान करें और “Submit Challenge” के लिंक पर क्लिक करें।
  8. इसके बाद एक्नॉलेजमेंट पेज को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास जरूर रख लें।

इन बातों का रखें ख्याल 

एनटीए चुनौती दर्ज करने से पहले स्कैन किए गए ओएमआर शीट को अच्छे से चेक करने की सलाह दी है। ध्यान रखें ओएमआर स्कैनर द्वारा रिकॉर्ड गया जवाब पूरी तरीके से उम्मीदवार द्वारा ओएमआर आंसर शीट पर किए गए मार्किंग पर आधारित होता है। किसी भी चैलेंज के लिए निर्धारित की प्रक्रिया के हिसाब से ही एक्शन लिया जाएगा। यदि पाया जाता है कि वह OMR आंसर शीट की स्कैन की गई इमेज में कोई हेरफेर या गड़बड़ी करके उस पर चुनौती दी गई ह,  तो इस मामले को अनफेयर मिंस (UFM) का मामला माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews