
NEET UG 2026 POLICE ALERT
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नीट यूजी पुनर्परीक्षा परीक्षा (NEET UG 2026) को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने की मांग की गई है। कोर्ट ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई से भी इनकार कर दिया है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच के इस मामले की चर्चा की गई थी।
इस मामले को छुट्टियों के बाद के लिए सूचीबद्ध किया गया है। अब जुलाई में पेपर लीक संबंधित याचिकाओं के साथ इसपर भी सुनवाई हो सकती है। जस्टिस नरसिंह ने इस मामले में टिप्पणी की, “एनटीए परीक्षा दोबारा आयोजित कर रहा है। प्रशासन पर पहले से ही कई दवाब और चुनौतियाँ हैं। परीक्षा में कम समय बाकी है। इसलिए अभी कोई भी आदेश जारी करना सही नहीं होगा।”
याचिका में क्या कहा गया?
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह द्वारा दायर की गई इस याचिका में नीट यूजी पुनर्परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित करने की मांग की गई है। याचिककर्ता की ओर से पेश वकील ने 3 मई को पेपर लीक हवाला देते हुए कहा की यदि री-शेड्यूल की गई परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होती, तो इसे पारदर्शी और सुरक्षित रखा जा सकेगा।
नीट यूजी शहर सूचना पर्ची पर अपडेट
नीटी यूजी री-एग्जाम के लिए शहर सूचना इस सप्ताह जारी हो सकते हैं। इसमें उस शहर की जानकारी उपलब्ध होती है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। हालांकि अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब तक इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी हो सकते हैं।
एनटीए ने फीस रिफ़ंड की तारीख आगे बढ़ाकर 22 जून कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अकाउंट डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। कैंसिल चेक भी उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन यह वैकल्पिक होगा।

