NEET UG 2024: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, फिर खुल गया नीट यूजी का करेक्शन विंडो, फॉर्म में सुधार करने का मौका

25 अप्रैल 7:00 बजे से नीट यूजी का करेक्शन विंडो खुल चुका है। उम्मीदवारों के पास फार्म में सुधार करने के लिए 26 अप्रैल रात 11:59 बजे तक समय है
neet ug 2024

NEET UG 2024: नीट यूजी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने करेक्शन विंडो खोल दिया है उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड किए गए फोटो में सुधार कर सकते हैं। बाकी अन्य जानकारी में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

26 अप्रैल तक अपडेट करें फोटो

25 अप्रैल 7:00 बजे से करेक्शन विंडो खुल चुका है। उम्मीदवारों के पास फार्म में सुधार करने के लिए 26 अप्रैल रात 11:59 बजे तक समय है। किसी प्रकार की जानकारी या प्रश्न के लिए एनटीए ने हेल्प डेस्क भी गठित किया है। उम्मीदवार +91–11–40759000 पर कॉल कर सकते हैं। जानकारी के लिए neet@nta.nic.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

एजेंसी ने नीट यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां परीक्षा का आयोजन होने वाला है। एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। रिपोर्ट की माने तो परीक्षा के तीन दिन पहले यानी 2 मई को प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। इस बार 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 10 लाख पुरुष और 13 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

5 मई को होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को सिंगल शिफ्ट में देशभर के विभिन्न शहरों होगा। पेन और पेपर मोड में एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:20 तक चलेंगे। इस परीक्षा के आधार पर छात्रों का दाखिला एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews