NEET UG Couselling: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होगी काउन्सलिंग प्रक्रिया, जानें यहाँ

NEET UG Couselling: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होगी काउन्सलिंग प्रक्रिया, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नीट यूजी 2022 के रिजल्ट घोषित होने के बाद से उम्मीदवारों को काउन्सलिंग (NEET UG Couselling) का इंतजार बेसब्री है। मेडिकल काउन्सलिंग कमेटी (MCC) बहुत जल्द राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET  UG 2022) की काउन्सलिंग की तारीख का ऐलान बहुत जल्द कर सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो 10 अक्टूबर 2022 से काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकती है, इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन अपने पसंद के कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें की काउन्सलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा।

यह भी पढ़े…CTET 2022 : CBSE ने जारी किया महत्त्वपूर्ण नोटिस, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

जिन भी उम्मीदवारों के नीट यूजी 2022 की परीक्षा पास कर ली है और मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो मेडिकल कमेटी के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन सकते हैं। एमसीसी ने नीट यूजी काउन्सलिंग को लेकर महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। यह सूचना दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए है। जिन भी उम्मीदवारों ने एनटीए की वेबसाईट पर खुद को दिव्यांग के रूप में रजिस्टर किया था और अब दिव्यांगता का आरक्षण उठाना चाहते हैं, उन्हें काउन्सलिंग का राउन्ड-1 शुरू होने से पहले बताए गए 16 केंद्रों में से किसी एक से दिव्यांगता प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 75 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

ऐसे करें आवेदन
  • NEET UG Couselling के लिए सबसे एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाईट www.mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम हेज पर आपको NEET UG Couselling से जुड़ा लिंक दिखेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ मांगी गई सारी जानकारी सही से भरें और खुद को रजिस्टर करें।
  • अगले स्टेप में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को सबमिट करें। आप भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews