नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

NEET UG counselling 2023

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए आज से मेडिकल काउंसलिंग कमिटी के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह इस प्रक्रिया का पहला राउंड है और जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।

एमसीसी द्वारा 15% एआईक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है। पहला राउंड 25 जुलाई तक चलने वाला है। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करना है उन्हें कुछ डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता भी पड़ने वाली है, हम आपको उसी बारे में बताते हैं।

NEET UG Counselling 2023 के लिए डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदन करने के लिए MCC का एलॉटमेंट लेटर और एनटीए परीक्षा का एडमिट कार्ड जरूरी है।
  • NTA द्वारा जारी किया गया रिजल्ट, कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र तथा मार्कशीट।
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र भी उम्मीदवारों को लगेगा लेकिन मैट्रिक प्रमाण पत्र पर यह लागू नहीं है।
  • आवेदन पत्र पर 8 पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ पहचान पत्र जरूरी है। पहचान पत्र के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • यहां पर दिए गए NEET UG Counselling 2023 की लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन करना होगा।
  • लॉगइन होने पर फॉर्म में सारी डिटेल अच्छी तरह भर दें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
  • प्रोसेस कंप्लीट होने पर सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर जरूरत पड़ने पर हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रजिस्ट्रेशन का शुल्क

15% अखिल भारतीय कोटा के अंतर्गत आने वाले हिंदी विश्वविद्यालय बीएससी एम्स जिपमेर के लिए गैर वापसी पंजीकरण शुल्क अनरिजर्व और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1 हजार रुपए है। वहीं एसटी, एससी, ओबीसी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को इसके लिए 500 रुपए देने होंगे।

वापसी योग्य सिक्योरिटी राशि यूआर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 10 हजार रुपए और एसटी, एससी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी वालों के लिए 5500 रुपए रखी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews