NEET UG काउंसलिंग 2026 पर नई अपडेट, MCC ने जारी किया अहम नोटिस, 18 सितंबर तक करें ये काम 

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एमसीसी ने अहम नोटिस जारी किया है। राउंड-1 और राउंड 2 के उम्मीदवारों को सीट छोड़ने का मौका मिल रहा है। निर्धारित समय पर यह काम न करने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 17 सितंबर को उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) में शामिल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक राउंड-1 और राउंड 2 में फ्रिज या फ्लोट विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को सीट छोड़ने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग के दोनों चरणों में आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब सीट छोड़ना चाहते हैं वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुना है और सीट ज्वाइन कर ली है, वे 18 सितंबर शाम 6:00 बजे तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। निर्धारित समय के भीतर यह काम पूरा करने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं की जाएगी। इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। राउंड-2 में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित किया गया है, वे कॉलेजों में 18 सितंबर तक एडमिशन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल 

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने फ्रिज का विकल्प चुना है और अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं, उन्हें आवंटित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्ट करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने राउंड 1 और राउंड 2 में फ्लोट का विकल्प चुना है और सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगिन करके सीट विड्रोल स्लिप जनरेट कर सकते हैं। ऐसा न करने पर Resignation को “Null” और “Void” माना जाएगा। एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों को रेजिग्नेशन लेटर या सीट विड्रोल स्लिप ऑनलाइन जनरेट करने की सलाह दी है। एक बार सीट छोड़ने पर उम्मीदवार इस पर कोई भी दावा नहीं कर पाएंगे।

राउंड-3 के लिए शेड्यूल जारी 

नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। राउंड 3 के लिए आवेदन 22 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक जारी रहेंगे। 23 से लेकर 28 सितंबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 28 से लेकर 29 सितंबर तक होगी। परिणाम 30 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।  उम्मीदवारों को 1 से लेकर 9 अक्टूबर के बीच आमंत्रित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 से लेकर 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सीट आवंटन परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों  19 से लेकर 26 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews