NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड-1 शेड्यूल में बदलाव, 15 अगस्त तक आवेदन का मौका, जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग पहले चरण के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। आवेदन और चॉइस लॉकिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइए जानें सीट आवंटन परिणाम कब घोषित होगा?
neet ug counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। पहले चरण के लिए संशोधित शेड्यूल जारी हो चुका है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अब उम्मीदवार 15 अगस्त तक आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2026 थी।

चॉइस लॉकिंग और फीलिंग की तारीख भी अब आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 17 अगस्त तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। वही 17 अगस्त सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चॉइस लॉकिंग विंडो एक्टिव रहेगा। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 18 अगस्त से लेकर 19 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। पहले इसकी तारीख 13 से 16 अगस्त थी।

कब आएगा रिजल्ट?

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। पहले इसकी तारीख 17 अगस्त थी। उम्मीदवारों को 20 से लेकर 25 अगस्त के बीच आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। पहले संस्थानों में रिपोर्ट करने की तारीख 18 से लेकर 22 अगस्त निर्धारित की गई थी। डेटा का वेरिफिकेशन 26 अगस्त तक होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूनिट यूजी मेडिकल के टैब पर क्लिक करें।
  3. अब कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड के सेक्शन में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नए यूजर्स “New Candidate Registration” के ऑप्शन को चुनें।
  5. आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  7. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
  8. इसके बाद रोल नंबर, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करें।
  9. चॉइस लॉकिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करें।
  10. सीट अलॉटमेंट का इंतजार करें।

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस?

ऑल इंडिया कोटा/सेंट्रल यूनिवर्सिटी/एम्स/डीयू/आईपी/ईएसआई/AFMC/नर्सिंग/JIPMER कोटा काउंसलिंग के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सभी उम्मीदवारों को 5,000 रुपये शुल्क देना होगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए सिक्योरिटी डिपाजिट 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी के लिए सिक्योरिटी डिपाजिट 5,000 रुपये होगा। डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सिक्योरिटी डिपाजिट की राशि 2 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews