NEET UG 2024: नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड-3 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, 19 अक्टूबर तक करें रिपोर्ट

नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड-3 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस राउन्ड में कुल 150 सीटों को जोड़ा गया है।
neet ug 2024

NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड-3 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउन्सलिंग के लिए आवेदन किया था, वे एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

सीट आवंटन सूची में चयनित उम्मीदवार का नाम, कॉलेज का नाम और कोर्स की जानकारी शामिल हैं। जिन भी उम्मीदवारों को इस राउन्ड में सीट प्राप्त नहीं हुए हैं, वे नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड में शामिल हो सकते हैं।

14 से 19 अक्टूबर तक कॉलेज में करें रिपोर्ट (NEET UG Counselling 3rd Round Result 2024)

जिन भी उम्मीदवार का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आवंटित किए कॉलेज या संस्थान में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। वहीं कॉलेज 20 और 21 अक्टूबर को छात्रों के डेटा का सत्यापन करेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to Check Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर राउन्ड-3 काउन्सलिंग रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ खुलेगा। सीट अलॉटमेंट को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में काउन्सलिंग रिजल्ट के पीडीएफ़ को डाउनलोड करके रख सकते हैं। परिणय आउट भी निकाल सकते हैं।

नीट यूजी तीसरे राउन्ड की काउन्सलिंग के बारे में (NEET UG Seat Allotment)

बता दें कि नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड-3 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया की तारीख 8 अक्टूबर से आगे बढ़ाकर 11 अक्टूबर 2024 कर दी गई थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जारी थी।  इस राउन्ड में 150 सीटों को जोड़ा गया है। वर्चुअल वैकेंसी की संख्या 10, 959 और क्लियर वैकेंसी की संख्या 4,140 है। नीट यूजी काउन्सलिंग के 4 राउन्ड 5 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार का दाखिला एमबीबीएस, बीडीएस और B.Sc नर्सिंग पाठ्यक्रम में होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews