2025 की NEET UG परीक्षा सरकारी संस्थानों में होगी आयोजित, NTA ने किए कई बड़े बदलाव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अगले साल होने वाली नीट यूजी की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी को देखते हुए ये फैसले लिए गए हैं।
NEET UG

NEET UG: इस साल कहीं बड़ी परीक्षाओं में भारी गड़बड़ी देखने को मिली है। नीट यूजी की एग्जाम में गड़बड़ी के चलते इस समय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विवादों में घिरी हुई है। इसके बाद अबएनटीए 2025 में केंद्र चयन का तरीका बदलने वाली है। अगले साल से सरकारी संस्थानों में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यहां सीसीटीवी से निगरानी करने के साथ नई टेक्नोलॉजी के जरिए पहचान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। केंद्र तक प्रश्न पत्र पहचान के दौरान सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। उम्मीदवारों को अगर किसी तरह की शिकायत है तो उसकी जांच और निपटान के लिए अलग से पोर्टल बनाया जाएगा। सब कुछ साइबर सुरक्षा के घेरे में होगा।

शिक्षकों की काउंसलिंग

एनटीए शिक्षकों, परीक्षा केंद्र के कर्मियों और अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करवाएगा। अभ्यर्थियों को जागरूक करने के लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर लगातार एजेंसी की नजर बनी हुई है, ये बताया जाएगा।

ओएमआर शीट ऑनलाइन होगी डाउनलोड

अगर किसी अभ्यर्थी को नीट यूजी की ओएमआर शीट को डाउनलोड करना है। तो इसके लिए वह डिजिलॉकर प्लेटफार्म और उमंग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों का डाटा इन दोनों प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में लगातार शिकायत मिल रही है, जिसके चलते ही निर्णय लिया गया है।

किया जा सकता है संपर्क

नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार उमंग और डिजिलॉकर प्लेटफार्म से स्कोर कार्ड और ओएमआर आंसर शीट की स्कैन कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा को अभ्यर्थियों तक आवश्यक परीक्षा दस्तावेज जल्दी और सुविधा पूर्वक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। अगर अभ्यर्थी किसी तरह की समस्या का सामना करते हैं तो वह 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर अपनी शिकायत बता सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews