NEET PG 2024: नीट पीजी पेपर लीक की खबरें फेक, सामने आया सरकार का बयान, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, 11 अगस्त को परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को होगा। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। पेपर लीक के मामले में केंद्र सरकार ने बयान जारी किया है।
NEET PG 2024

NEET PG 2024: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) परीक्षा से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। टेलीग्राम और X पर जैसे प्लेटफॉर्म पट लीक हुए परीक्षा के पेपर उच्च मूल्य में बेचने का स्क्रीनशॉट सामने आया। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुप्पी थोड़ी। नीट पीजी पेपर लीक से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए इन्हें फेक और भ्रामक बताया है।

धोखेबाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज

मंत्रालय के बयान के मुताबिक पैसे के लिए नीट पीजी पेपर उपलब्ध कराने के नाम अभ्यर्थियों को बवकूफ़ बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे धोखेबाजों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एनबीईएमएस ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

अभी तक तैयार नहीं हुआ नीट पीजी का पेपर

केंद्र सरकार ने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है कि नीट पीजी पेपर अभी तक तैयार नहीं किए गए हैं। इसलिए सोशल मीडिया पेपर लीक के दावा पूरी तरह से फर्जी है। साथ ही आवेदकों को ऐसे बाईमान तत्वों के बहकावे में न आने की सलाह दी है। ऐसे एजेंटों द्वारा संपर्क किए जाने पर इसकी शिकायत तुरंत NBEMS या स्थानीय पुलिस को करने की सलाह दी है। साथ ही

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को होगा। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 अगस्त गुरुवार को एनबीईएमएस प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 31 जुलाई और 4 अगस्त को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। आवेदन नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews