
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फैशन टेक्नोलॉजी से यूजी, पीजी और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इनफॉरमेशन बुलेटिन भी उपलब्ध हो चुकी है। जिसमें प्रवेश परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी दी गई है।
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। दो प्रोग्राम के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 3000 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 750 रुपये फीस देनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर NIFT 2026 यूजी एंड पीजी एन्ट्रेंस एग्जाम 2025 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
एनटीए ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह
एप्लीकेशन के दौरान आधार केवाईसी किया जाएगा। उम्मीदवारों को लाइफ फोटोग्राफ के साथ-साथ स्कैन किए गए फोटोग्राफ और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा। मदद के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011- 4075900 पर संपर्क करें या पर mailto:nift@nta.ac.in ईमेल भी भेजा जा सकता है।
कब होगी परीक्षा?
निफ्ट प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को सीबीटी और पेपर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। कल 100 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2026 है। वहीं 5000 लेट फीस के साथ उम्मीदवार 7 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। करेक्शन पोर्टल 12 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक खुला रहेगा। आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा।

