NMMSS 2024-25: कक्षा 9वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी छात्रवृति, उठायें इस स्कीम का लाभ, 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल

नेशनल मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी। उम्मीदवार नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
scholarship scheme

NMMSS 2024-25: छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। जिसमें से एक नेशनल मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम है। शिक्षा मंत्रालय में योजना को लेकर हाल ही नोटिफिकेशन जारी किया है। स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। छात्र 31 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं।

क्या है नेशनल मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम?

नेशनल मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा 9वीं से 12वीं के मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 8वीं में पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना है। साथ ही छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

हर साल कक्षा 9वीं से करीब 1 लाख छात्रों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया जाता है। कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए योजना रिन्यू होती है।  योजना के तहत चयनित छात्रों को 12,000 रुपये त्रैमासिक किश्तों में वार्षिक स्कॉलरशिप मिलती है।

योग्यता 

कक्षा 9 में स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए 8वीं में 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं कक्षा 10वीं में स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए कक्षा 9 पास करना जरूरी होता है। 11वीं में छात्रवृति प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं में 60% अंक लाना जरूरी होता है। 11वीं पास छात्रों को कक्षा 12वीं में छात्रवृति मिलती है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर जाएं।
  • नए यूजर्स के तौर पर छात्र ईमेल एड्रैस, मोबाइल नंबर और जानकारी का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • नंबर को वेरीफाइ करने के लिए OTP जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को दर्ज करें। आवेदन पत्र को दो बार चेक करके जमा करें।
  • आवेदन से पहले जरूरी दिशा-निर्देश को जरूर पढ़ लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews