UPSC Vacancy 2024: यूपीएससी सीएमएस और IES भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 850 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें डीटेल

upsc recruitment 2024

UPSC Vacancy 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने बुधवार को एक साथ दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/ इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस (IES/ISS) और और कंबाइन मेडिकल सर्विस परीक्षा (UPSC CMS) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। दोनों ही भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है। एप्लीकेशन फीस 200 रुपये है। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

यूपीएससी सीएमएस के तहत 827 पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 827 पदों पर भर्ती होगी। मेडिकल ऑफिसर कैडर के लिए 163, असिस्टेंट डिविजनल के लिए 450, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 14 और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए 200 पद रिक्त हैं। एमबीबीएस फाइनल परीक्षा के लिखित और प्रैक्टिकल भाग को पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार एमबीबीएस फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन के योग्य है। उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

यूपीएससी आईईएस के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू

यूपीएससी आईईएस के तहत 18 और आईएसएस के तहत 30 पदों पर भर्ती होगी। स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स या अप्लाइड स्टैटिसटिक्स में बैच्लर या मास्टर्स के डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/अप्लाइड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/ इकोनॉमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC IES/ISS या UPSC CMS Exam नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन के लिए “Click Here” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews