NEET UG 2024: एनटीए ने दिया नीट यूजी पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर सभी सवालों का जवाब, जारी किया FAQ, पढ़ें पूरी खबर 

एनटीए ने FAQ में परीक्षा के आयोजन, प्रतिपूरक अंकों की गणना से लेकर पेपर लीक और OMR शीट में गड़बड़ियों के जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया है।
neet ug 2024

NEET UG 2024: नीट यूजी परिणाम और पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में हंगामा हो रहा है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द करने और और काउन्सलिंग को रोकने से भी मना कर दिया है। हालांकि इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी करते हुए परीक्षा में धांधली से संबंधित जवाब मांगा है। इसी बीच एनटीए बुधवार को ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर FAQ जारी किया है। जिसमें नीट यूजी के जुड़े 37 सवालों के जवाब एजेंसी ने दिए हैं।

एनटीए ने दिया 37 प्रश्नों का जवाब

एनटीए ने FAQ में परीक्षा के आयोजन, प्रतिपूरक अंकों की गणना से लेकर पेपर लीक और OMR शीट में गड़बड़ियों के जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया है। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तार में चेक कर सकते हैं। एजेंसी ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 2019 से ही  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिवार कल्याण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त करके नीट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। नेशनल मेडिकल कमिशन एक्ट 2019 की धारा 14 के तहत एनटीए  परीक्षा का आयोजन स्नातक मेडिकल एजुकेशन मेडिकल संस्थानों में ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन में दाखिले के लिए करता है।

कुछ प्रश्न और एनटीए का जवाब 

क्या 22 पूर्ण स्कोरर (720/720), जिन्होंने दो सही उत्तरों के साथ भौतिकी प्रश्न से लाभ उठाया, उन्हें भी प्रतिपूरक या अनुग्रह अंक प्राप्त हुए?

-नहीं, जैसा की पहले कहा गया है, प्रतिपूरक अंक केवल समय ही हानि को संबोधित करने के लिए दिए गए थे।

परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए एनटीए द्वारा क्या उपाय किए गए?
-परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन को रोकने के लिए लेटेस्ट जैमर का इस्तेमाल किया गया। एंट्री के समय तलाशी की गई।

क्या यह सच है कि बिहार या गोधरा में पेपर लीक हुआ था?
-इस दौरान पेपर लीक को लेकर कोई भी सबूत नहीं मिले थे। यह मामला चीटिंग से संबंधित हो सकता है, लेकिन पेपर लीक से नहीं। जांच के परिणाम अभी भी नहीं आए हैं। एनटीए ने किसी प्रकार के पेपर लीक से इनकार किया है।

फिजिक्स वाला के सीईओ ने खटखटाया SC का दरवाजा

छात्रों और अभिभावकों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी रिजल्ट का विरोध कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे। “फिजिक्स वाला” के सीईओ अलख पांडे ने नीट यूजी में अनियमितता और ग्रेस मार्क्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में NTA के खिलाफ याचिका दायर की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews