NTA ने बदले CUET और नीट यूजी समेत कई परीक्षाओं के नियम, अभ्यर्थी जरूर जान लें 

एनटीए कई परीक्षाओं में बदलाव करने वाला है। अब आधार कार्ड के एड्रेस के अनुरूप परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार अपने दस्तावेजों को आवेदन से पहले अपडेट कर लें। जेईई मेंस के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे। 
NTA Pariksha Karmayogi

AI Generated Image

सीयूईटी यूजी, जेईई मेंस, नीट यूजी और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अब कैंडीडेट्स को आवेदन के दौरान एग्जाम सिटी सेलेक्ट करने की अनुमति नहीं होगी। यह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बंद हो जाएगी। अब परीक्षा केंद्र आधार में दर्ज एड्रेस के आधार पर अलॉट किए जाएंगे।

वर्तमान में एनटीए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान 3 से 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलता है। इनमें से किसी एक शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं। एजेंसी के इस कदम एन्ट्रेंस एग्जाम में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी। हालांकि उन अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है, जो परमानेंट एड्रेस से दूर रहते हैं। जल्द ही इससे संबंधित नोटिस जारी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट http://nta.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यूजीसी नेट के लिए एग्जाम सिटी चुनने का विकल्प 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसका आयोजन भी एनटीए हर साल दो बार करता है। इनफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक उम्मीदवारों को 4 शहरों को एग्जाम सिटी के तौर पर चुनना होगा। चॉइस के हिसाब से परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्र चुने गए विकल्प से बाहर भी अलॉट हो सकते हैं।

आवेदन से पहले कर लें ये काम 

जेईई मेंस 2026 सेशन-1 के लिए जारी एडवाइजरी में उम्मीदवारों को एनटीए ने आधार कार्ड अपडेट रखने की सलाह दी है। यदि आप अगले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, जो आधार में नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, फोटो, सिग्नेचर और अन्य जानकारी समय रहते अपडेट कर लें।

एनटीए अपेक्षित एग्जाम कैलेंडर 

एनटीए CMAT, जेईई मेंस सेशन-1 और यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में कर सकता है। UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो चुके हैं, अंतिम तिथि 7 नवंबर है। अक्टूबर में जेईई मेंस के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खुलेगा। अक्टूबर-नवंबर में सीएमएटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सीयूईटी यूजी और नीट यूजी का आयोजन मई 2026 में होने की उम्मीद है। एनआईएटी परीक्षा फरवरी में हो सकती है। एजेंसी जल्द ही तारीखों की घोषणा कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews