JEE Main 2025: जेईई मेंस परीक्षा को लेकर एड्वाइजरी जारी, एनटीए ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, देखें खबर 

जेईई मेंस आवेदन प्रक्रिया में कुछ तकनीकी समस्याओं की शिकायतों को देखते हुए एनटीए ने प्रोसेस में कुछ बदलाव किए हैं। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
jee main

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एड्वाइजरी जारी की है। जिसमें ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आधार कार्ड के नाम में गलती संबंधित सलाह और निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन 28 अक्टूबर से जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

नोटिस में एनटीए ने कहा कि, “जेईई मेंस 2025 के लिए आवेदन पत्र भरते समय आधार कार्ड और दसवीं के मार्कशीट के नामों में बेमेल (Mismatch) के कारण आधार कार्ड ऑथेन्टिकेशन में तकनीकी समस्या की शिकायत सामने आ रही है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को सुचारु रूप से पूरा करने में मदद के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन में कुछ बदलाव किए गए हैं”

एनटीए ने उम्मीदवारों को दिए ये निर्देश (JEE Mains Registration Advisory)

यदि आवेदन करते समय “Confirm Name As Per Aadhaar” को सिलेक्ट करने पर उम्मीदवारों को आधार प्रमाणीकरण में नाम बेमेल होने और आधार को अपडेट करवा से जुड़ा मैसेज प्राप्त होता है। तो पॉप अप बॉक्स को बंद करें। जिसके बाद आधार प्रमाणीकरण के लिए नया विंडो स्क्रीन पर दिखेगा। यहाँ उम्मीदवार अपना नाम आधार के हिसाब से दर्ज करें। एजुकेशन सर्टिफिकेट और आधार कार्ड दोनों पर दिया गया नाम कैप्चर हो जाएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। एजेंसी ने कैंडीडेट्स को इन निर्देशों का पालन केनव की सलाह दी है। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह भी दी गई है।

jee main 2025

इस आयोजित होगी परीक्षा, तारीख कर लें नोट (JEE Main Session 1 Schedule)

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेंस सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 22 से 31 जनवरी तक होगा। एडमिट कार्ड 19 जनवरी को जारी होंगे। परिणाम की घोषणा 12 फरवरी 2025 को होगी। जनवरी के पहले सप्ताह में सिटी स्लिप जारी होगा। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 है। सेशन-2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 2025 तक आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews