IIMC Post Graduation: IIMC ने शुरू किया अपना पहला मास्टर्स प्रोग्राम, इन M.A प्रोग्राम्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

Post Graduation: अगर आप भी अपना मास्टर करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल अब IIMC ने अपना पहला मास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च किया है और अब 'डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' का स्टेटस प्राप्त किया है।
IIMC Post Graduation: IIMC ने शुरू किया अपना पहला मास्टर्स प्रोग्राम, इन M.A प्रोग्राम्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

IIMC Post Graduation: यह समय स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण समय होता हैं। दरअसल इस समय में स्टूडेंट्स मास्टर प्रोग्राम में एडमिशन की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। वहीं यदि ऐसे में आप भी बेचलर के बाद मास्टर प्रोग्राम करने की सोच रहे हैं, तो IIMC ने हाल ही में अपना पहला मास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च किया है और अब ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ का स्टेटस प्राप्त किया है। अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए इस प्रोग्राम की सुविधा दी जा रही है।

More details regarding the programmes and admission process shall be shared soon. pic.twitter.com/ILBJRy6ok7

— Indian Institute of Mass Communication (@IIMC_India) April 30, 2024

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की घोषणा:

दरअसल IIMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने 2 नए मास्टर्स प्रोग्राम्स की घोषणा की है। इसके अलावा, आईआईएमसी ने एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें उन्होंने खुशी जताई है कि उन्हें ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्राप्त हो चुका है और अब वे अपने पहले पीजी डिग्री एमए प्रोग्राम का ऐलान करने के लिए तैयार हैं।

इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश:

वहीं आपको बता दें कि IIMC के नोटिस में बताया गया है कि एम.ए. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को स्टूडेंट्स मीडिया बिजनेस स्टडीज और स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स करने का अवसर मिलेगा। दरअसल इससे पहले आईआईएमसी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को मास्टर कोर्स उपलब्ध नहीं होता था। दरअसल स्टूडेंट्स यहां से डिप्लोमा भी कर सकते हैं।

इतनी रहेगी सीटें:

दरअसल हर एक कोर्स के लिए 80 सीटों का ऐलान किया गया है, जिसमें से 40 सीटें स्टूडेंट्स मीडिया बिजनेस स्टडीज और 40 सीटें स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उपलब्ध होंगी। इन दोनों कोर्सेस की शिक्षा नई दिल्ली के IIMC कैंपस में प्रदान की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews