आयुष नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगा रिजल्ट, चेक करें पूरा शेड्यूल

आयुष नीट यूजी काउन्सलिंग 6 राउन्ड  होगी। राउन्ड 1 के लिए के लिए राउन्डस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 
ayush neet ug

AYUSH NEET UG 2024: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउन्सलिंग कमेटी (AACCC) ने नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त यानि आज से शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पोर्टल 2 सितंबर 2024 तक खुला रहेगा।

बता दें कि आयुष नीट यूजी की काउन्सलिंग 6 राउन्ड में होगी। इसमें AIQ राउन्ड 1, AIQ राउन्ड 2 और AIQ राउन्ड 3 के साथ स्ट्रे वैकेंसी के राउन्ड 1 और राउन्ड 2 शामिल हैं। एएसीसीसी ने काउन्सलिंग का शेड्यूल भी जारी कर कर दिया है। स्ट्रे राउन्ड काउन्सलिंग के लिए अलग से अलग से रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

काउन्सलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख ( AYUSH NEET UG Counselling Schedule)

राउन्ड 1 का रिजल्ट 5 सितंबर तक जारी होगा। 6 सितंबर से 11 सितंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी पड़ेगी। 18 से 23 सितंबर तक राउन्ड 2 काउन्सलिंग के लिए पंजीकरण होंगे, जिसका रिजल्ट 26 सितंबर को आएगा। 9 से 14 अक्टूबर तक राउन्ड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे, रिजल्ट 17 अक्टूबर को आएगा। 19 से 22 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (How to do registration?)

पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नीट रोल नंबर इत्यादि डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और पासवर्ड रजिस्ट्रेशन करें। जिसके बाद रोल नंबर और पासवर्ड क्रिएट होगा। जिसके बाद कैंडीडेट्स आवेदन पत्र को भर पाएंगे। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र जमा करें। अभ्यर्थियों को कॉलेज में एडमिशन के लिए कोर्स और कॉलेज का चयन करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews