CBSE विज्ञान प्रदर्शनी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 सितंबर तक है मौका, 6वीं से 11वीं के छात्र ले सकते हैं भाग, अहम नोटिस जारी 

सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए Science Exhibition का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।
cbse science exhibition

CBSE Science Exhibition 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विज्ञान प्रदर्शनी से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। छात्रों के बीच जिज्ञासा पैदा करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, शिक्षार्थियों को सृजन, नवाचार और अधिक जिम्मेदार करने के लिए सीबीएसई एग्जिबीशन का आयोजन कर रहा है। इसकी ठीक “Sience and Technology for Sustainable Future” है।

दो वर्गों में विभाजित होंगे प्रतिभागी

इस विज्ञान प्रदर्शनी में सीबीएसई द्वारा सम्बद्ध स्कूलों के कक्षा 6वीं से 11वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम की सब-थिम और गाइडलाइंस भी बोर्ड ने जारी कर दी है। प्रदर्शनी का आयोजन अक्टूबर से दिसंबर के बीच होगा। पहला चरण क्षेत्रीय और दूसरा राष्ट्रीय स्तर का होगा। प्रतिभागियों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। वर्ग 1 में 6 से 8 के छात्र और वर्ग 2 में कक्षा 9 से 11 छात्र शामिल होंगे।

रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी

जो भी स्कूल इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे 10 सितंबर रक ऑनलाइन https://cbseit.in/cbse/2024/sciex/sch_login.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय स्कूलों के किए रजिस्ट्रेशन फीस 3000 रुपये प्रति समूह है। वहीं विदेशी स्कूलों के लिए भी फीस 3000 रुपये प्रति टीम है। पंजीकरण के दौरान स्कूलों को क्षेत्रीय/विदेशी स्कूल के ऑप्शन में से कोई एक चुनना होगा।

विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर गाइडलाइंस भी जारी

प्रत्येक स्कूल से दो टीम विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं। एक टीम में छात्रों कि अधिकतम संख्या 2 होनी चाहिए। साथ में एक साइंस टीचर भी होना चाहिए। छात्र प्रदर्शनी में जांच आधारित अध्ययन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मूल सिद्धांतों, समस्या/चुनौती का नया समाधान/स्वदेशी डिजाइन पर आधारित प्रोजेक्ट शामिल कर सकते हैं। विशेषज्ञों द्वारा 6 प्वाइंट्स पर प्रोजेक्ट का आकलन किया जाएगा। इसमें रचनात्मक और कल्पना, मौलिकता  वैज्ञानिक विचार/सिद्धांत/दृष्टिकोण तकनीकी कौशल, कारीगरी, शिल्प कौशल, लागत इत्यादि शामिल हैं।

सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस

विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर सीबीएसई ने अपने शैक्षणिक वेबसाइट वेबसाइट पर नोटिस जारी किया। स्कूल प्रमुखों को निर्देश भी दिए हैं। कार्यक्रम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए https://cbseacademic.nic.in/ विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews