उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, RRB NTPC एडमिट कार्ड जारी, 5 जून से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। एग्जाम 16 दिनों तक चलेगा। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं। एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें ?
RRB Isolated Exam 2026

AI Generated Image

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आरआरबी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी गई थी। परीक्षा का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में 5 जून से लेकर 24 जून तक होने वाला है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) का खास महत्व होता है। इसमें समय और शिफ्ट की जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश से पहले आधार सत्यापन भी किया जाएगा। जिससे संबंधित गाइडलाइंस भी रेलवे द्वारा जारी की गई है। सभी उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।  परीक्षा के दिन इनका पालन अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले सबसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज “CEN 05/2024 एनटीपीसी ग्रेजुएट एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें। कैंडीडेट लॉग इन का पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। सारी जानकारी सत्यापित करें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह  9:00 बजे शुरू होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे शुरू होगी। रिपोर्टिंग टाइम डेढ़ घंटे पहले तय की गई है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

8 हजार से अधिक पद खाली

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के तहत कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews