उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। एक्टिव शाम 6 बजे एक्टिव हो चुका है। रिजल्ट की घोषणा जल्द होगी। आइए जानें कैसे आंसर-की डाउनलोड करें?
RRB NTPC 2025

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सीबीटी-1 उत्तर कुंजी और ऑब्जेक्शन ट्रैक्टर उपलब्ध हो चुका है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरआरबी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। दोनों का मिलाकर करके अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं।

रेलवे ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से 6 जून 6 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। यह सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होगी। 6 जून से  लेकर 24 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में एनटीपीसी नॉन टेक्निकल कैटेगरी के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।

इतनी लगेगी फीस (RRB NTPC 2025)

आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि दर्ज की गई आपत्ति सही साबित होती है तो उम्मीदवारों को संबंधित अकाउंट में फीस रिफंड कर दिया जाएगा। रुपे डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस भुगतान करने की अनुमति होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर चुनौती दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

सबसे पहले आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएँ। होमपेज पर “CEN 05/2024 RRB NTPC (G) आंसर-की” के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर कुंजी और प्रश्न निर्धारित समय के लिए उपलब्ध होगा।

आगे क्या होगा?

आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पर चुनौती दर्ज का प्रोसेस खत्म होने के बाद रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी का ऐलान होगा। चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी-2 में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। 8133 पदों पर भर्ती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews