फिर बदली RRB NTPC सीबीटी-1 की तारीख, अहम नोटिस जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा, अभ्यर्थी चेक करें नया शेड्यूल 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। अब एग्जाम 16 दिनों तक आयोजित होगा। नया शेड्यूल जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड की संभावित तारीख का खुलासा भी रेलवे ने किया है। 
rrb ntpc 2024

उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक बार फिर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक अब परीक्षा 15 दिन नहीं बल्कि 16 दिन तक देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें एक करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। अब ग्रेजुएट कैटेगरी के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जून से लेकर 24 जून तक होगा। इससे पहले एग्जाम 23 जून को ही खत्म होने वाला था।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC Dates 2025) के तहत कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें से सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए 732, स्टेशन मास्टर के लिए 994, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट के लिए 1507, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 3144 और टिकट सुपरवाइजर के लिए 1736 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। अपडेट्स के लिए सभी उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब आएगा एडमिट कार्ड? 

नए शेड्यूल के साथ-साथ रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज 1 परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड के लिए संभावित तारीख की घोषणा भी कर दी है। परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र 1 जून को जारी हो सकता है। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले यानी 27 मई तक जारी हो सकता है।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थी पूरा कर लें ये काम

उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले यूआईडीएआई सिस्टम पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड को अनलॉक मोड में है। एग्जाम सेंटर पर आधार कार्ड आधारित सत्यापन होगा। ऐसे में यदि आधार लॉक रहता है तो परेशानी हो सकती है। एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ वैध फोटो आईडी और फोटोग्राफ लेकर परीक्षा केंद्र जरूर जाएं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भ्रामक और झूठी खबरों से सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews