RRB Technician Exam: रेलवे टेक्निशियन भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू, गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

आरआरबी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा 19 से 30 दिसंबर तक होगी। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician result

RRB Technician Exam 2024: आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर गुरुवार को शुरू होगी। एडमिट कार्ड के साथ-साथ एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका पालन करना अनिवार्य होगा।

रेलवे तकनीशियन परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर तक आयोजित होगी। चार दिन पहले हॉल टिकट जारी होंगे। फिलहाल, 20 दिसंबर तक होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। अपडेट्स के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। कुल 9144 पदों पर भर्ती होगी। ग्रेड 1 के तहत 1092 और ग्रेड-2 के 8052 पदों पर भर्ती होगी।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस (RRB Technician Exam Guidelines)

  • आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार वैध फोटो आईडी कार्ड जरूर रखें।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पहुंची। देरी करने पर एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • वर्जित चीजों को एग्जाम हॉल में ले जाने की गलती न करें। स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, लिखित सामग्री और खाने-पीने की चीजें ले जाना मना होगा।
  • सिम्पल कपड़ें पहनें। बड़े बटन या मल्टी पॉकेट वाले कपड़े न पहनें। घड़ी और आभूषण पहनना मना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर रफ पेपर से जुड़े निर्देशों का पालन करें। काला या नीला बॉलप्वाइंट लेकर न आयें।

परीक्षा का पैटर्न (Railway Technician Exam Pattern)

आरआरबी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews