
एसबीआई फाउंडेशन ने “यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप” के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैच 2025-26 के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट youthforindia.org पर जाकर 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षित शहरी युवाओं को ग्रामीण भारत में जमीनी स्तर पर जीवन को प्रभावित करने और सकारात्मक बदलाव लाने का मौका देना है। इसके अलावा ग्रामीण भारत में विकास परियोजनाओं पर काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों को शिक्षित मानव संसाधन प्रदान करना है, ताकि वे अपने स्किल का इस्तेमाल सही से कर सकें।
रजिस्ट्रेशन करते ही उम्मीदवार ऑनलाइन एसेसमेंट को शुरू कर सकते हैं। असेसमेंट के दौरान उम्मीदवारों को एक डिटेल और सरल आधारित उत्तर देने के लिए कहा जाएगा। जिसमें कैंडीडेट्स अपनी कहानी, फैलोशिप में शामिल होने का इरादा और वर्ल्डव्यू को शेयर कर सकते हैं। स्टेज 2 पर्सनल इंटरव्यू का होगा। व्यक्तिगत विशेषताओं का आकलन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल या एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। इसके अलावा कंफर्मेशन ऑफर लेटर भी मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन? (SBI Fellowship 2025)
1 अक्टूबर 2025 से ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 5 अक्टूबर 1993 से लेकर 6 अक्टूबर 2004 के बीच होनी चाहिए। भारतीय युवाओं के अलावा एसबीआई कर्मचारी, नेपाल और भूटान नागरिक, ओसीआई और एनआरआई कैंडीडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ
लिविंग एक्सपेंस के लिए उम्मीदवारों को 16000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के लिए 2000 रुपये, प्रोजेक्ट से संबंधित खर्चों के लिए 2000 रुपये और प्रोफेशनल लर्निंग और डेवलपमेंट के लिए 1000 रुपये भत्ता भी मिलेगा। फेलोशिप के सफल और सफल होने पर 1,10,000 रुपये का री-एडजस्टमेंट भत्ता दिया जाएगा। 3एसी टिकट किराया भी कवर किया जाएगा। हेल्थ और पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रावधान भी है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “Application” के टैब पर क्लिक करें।
- अब “एप्लीकेशन प्रोसेस ओवरव्यू” के विकल्प में जाए और दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो उम्मीदवार मदद के लिए “Raise a Ticket” विकल्प को चुन सकते हैं।

