स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई मुख्य परीक्षा को लेकर अहम नोटिस (SBI PO Mains 2025) जारी किया है। तारीख भी घोषित हो चुकी है। 13 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में मॉर्निंग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा। एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। हालांकि अभी तक इससे संबधित कोई घोषणा कब तक नहीं की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

एडमिट कार्ड में दिशानिर्देश उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख, समय और शिफ्ट की जानकारी भी उपलब्ध होगी। कॉल लेटर के बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का आयोजन 4 और 5 अगस्त को हुआ था। 1 सितंबर को रिजल्ट घोषित हुए थे। प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही मेंस में शामिल होने की अनुमति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://sbi.co.in  पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर पेज पर जाएं। फिर करेंट ओपनिंग के सेक्शन को चुनें।
  • अब एसबीआई पीओ मेंस एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।

वैकेंसी और सेलेक्शन प्रोसेस

इस साल एसबीआई पीओ एग्जाम के तहत 541 पदों पर भर्ती होने वाली है। बैकलॉग के लिए 41 और रेगुलर के लिए 500 वैकेंसी हैं। जनरल के लिए 203, एससी के लिए 80, एसटी के लिए 73, ओबीसी के लिए 135 और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और सायकोमेट्रिक टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर होगा। मेंस का रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर में जारी हो सकता है। इसमें सफल होने कैंडीडेट्स इंटरव्यू में शामिल होंगे।

एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे-ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव। डिस्क्रिप्टिव पेपर 50 अंक का होगा। इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इंग्लिश भाषा में पत्र और निबंध लिखना होगा। वही ऑब्जेक्टिव टेस्ट पेपर में 170 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कल भी 200 अंक का होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 40 प्रश्न, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से 30, जनरल नॉलेज/इकोनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस से संबंधित 60 और इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शंस के लिए अलग-अलग समय तय होगा।