School News: छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी, जानें अब कब लगेगी क्लास

16 मई से राज्य के सभी स्कूलों का समय बदल जाएगा। सिर्फ 6 घंटे क्लास चलेगी। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School News: बिहार में एक बार फिर स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव हुआ है। 16 मई से राज्य के सभी सुबह 6 बजे लेकर 12 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 15 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियाँ चल रही है। स्कूल खुलते ही आदेश लागू हो जाएगा, जो 30 जून 2024 तक प्रभावी रहेगा।नया समय सभी शासकीय स्कूलों पर लागू होगा। यह फैसला गर्मी के कारण छात्रों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसलिए लिया गया है।

ये रहा नया टाइम टेबल

स्कूलों में शिक्षण कार्य सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे से सुबह 10:30 बजे के बीच छात्रों को मिड डे मिल दिया जाएगा। 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल द्वारा कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष के तर्ज पर विशेष कक्षाओं का संचालन होगा। इसके अलावा अतिरिक्त कार्य, गृह कार्य, कॉपियों की जांच और पाठ टीका का निर्माण शिक्षक करेंगे।

शिक्षक 1:30 बजे के बाद स्कूल से करें प्रस्थान

शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्पकों के लिए भी निर्देश जारी किया है। स्कूल में शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद सभी स्कूलों के प्रिंसिपल उपरोक्त कार्यों के अलावा अतिरिक्त छात्रों का नामांकन और अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे। शिक्षक दोपहर 1:30 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे।

जिला पदाधिकारियों को जारी किया आदेश

शिक्षा विभाग ने जिला पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि इस दौरान सभी स्कूलों के बच्चों की 90% उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। इस आशय का आदेश अपने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्पकों को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews