CBSE Games 2024: स्कूलों में मिलेगा खेल-कूद को बढ़ावा, 24 जुलाई से शुरू होगा सीबीएसई गेम्स का चयन परीक्षण, नोटिस जारी

सीबीएसई क्लस्टर गेम्स से संबंधित चयन परीक्षको को लेकर सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल इस साल अगस्त में खुलेगा।
cbse news

CBSE Games 2024: केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल “सीबीएसई गेम्स ईवेंट” का आयोजन करता है। विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जाता है। स्कूल लेवल पर चयनित छात्रों को  राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल-कूद में भाग लेने का अवसर मिलता है। सीबीएसई क्लस्टर गेम्स से संबंधित चयन परीक्षण (Selection Trial) को लेकर सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। स्कूल लेवल पर सिलेक्शन ट्रायल को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

24 से 30 जुलाई तक होगा सिलेक्शन ट्रायल

नोटिस के अनुसार पिछले खेलकूद कार्यक्रम में कुछ अच्छे खिलाड़ी नहीं देखे गए थे। उन्हें सिर्फ स्कूलों द्वारा सीबीएसई गेम्स में भाग लेने का मौका दिया गया इसलिए बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करें, जिसके लिए चरण परीक्षण  आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है। सभी खेलों के लिए स्कूलों में सिलेक्शन ट्रायल 24 से लेकर 30 जुलाई तक आयोजित होगा।

सीबीएसई ने स्कूलों को दिए ये निर्देश

  • सिलेक्शन ट्रायल आयोजित करने के बाद स्कूलों को चयन ट्रायल की सटीक तारीख सीबीएसई स्पोर्ट्स पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
  • स्कूल में सिलेक्शन ट्रायल को लेकर एक समिति का गठन भी होना चाहिए।
  • प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीबीएसई गेम्स में खेलने का मौका दिया जाए। इसे सुनिश्चित करने करने के लिए सप्राइज़ इंस्पेक्शन स्कूल कर सकते हैं।
  • सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वालों की सूची और तस्वीर पीडीएफ फॉर्म में सीबीएसई खेल पोर्टल पर अपलोड का निर्देश भी दिया गया है।
  • स्कूल किसी भी छात्र या खिलाड़ी को सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews