SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने CGL और JE को लेकर जारी किया अहम नोटिस, यहाँ जानें अपडेट

ssc cpo result 2023

SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएससी जेई और एसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जेई फाइनल रिजल्ट्स 2022 विकल्प सह वरीयता फॉर्म 4 मई हो जारी होगी। वहीं CGL परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सूचना जारी की गई है।

एसएससी सीजीएल परीक्षा अपडेट

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई 2023 है। एसएससी ने यह भी कहा है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए लॉगइन फैल्चर, नेटवर्क इश्यू और अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आवेदन कर लें। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान नहीं करना होगा।

एसएससी जेई अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में SSC JE ने आधिकारिक वेबसाइट पर विकल्प सह वरीयता फॉर्म को लेकर अहम सूचना जारी की थी, इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in को विजिट कर नोटिस चेक कर सकते हैं। फॉर्म 6 मई तक ही उपलब्ध होंगे। जो भी कैंडीडेट्स विकल्प सह वरीयता को प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें आयोग द्वारा कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। नोटिस में बताया गया है कि जो भी उम्मीदवार पेपर 2 में शामिल हुए थे, वे लोग जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इक्ट्रिक और Quality surveying) के लिए पद/संगठनों के लिए अपनी विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत जरूर करें। उम्मीदवार कैंडीडेट लॉगइन के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews