SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नया महत्वपूर्ण नोटिस, घोषित हुई MTS, CGL और अन्य परीक्षाओं की तारीख

ssc cpo result 2023

SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने इस साल आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। हाल में एसएससी की आधिकारिक वेबसाईट पर एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC MTS की डेट्स

एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS NT-Staff) का आयोजन 2 मई से लेकर 19 मई और 13जून से लेकर 20 जून तक होगा। बहुत जल्द एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड्स भी बहुत जल्द जारी होंगे। जिसे कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जन्मतिथि की डिटेल्स और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी।

SSC CGL और सिलेक्शन पोस्ट लद्दाख की तारीख

शेड्यूल के मुताबिक एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 और सिलेक्शन पोस्ट्स लद्दाख/2023 की परीक्षा 27 जून से लेकर 30 जून तक होगा।

SSC CPO की तारीख

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए एसएससी CPO टीयर 2 2022 की परीक्षा 2 मई, 2023 को आयोजित होगी। रिपोर्ट के मुताबिक पेपर 2 में करीब 15,740 उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews