SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, 17,727 पद रिक्त, अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

कर्मचारी चयन आयोग ने 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ssc

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने एसएससी सीजीएल् भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्त पदों की संख्या 17,727 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2024 है। वहीं टियर-1 परीक्षा का आयोजन सितंबर या अक्टूबर महीने में होगा। करेक्शन विंडो 10 और 11 अगस्त तक खुला रहेगा।

ssc cgl 2024

रिक्त पदों की संख्या

एसएससी कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत कुल 17,727 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि पिछले साल रिक्त पदों की संख्या 8415 थी। वहीं वर्ष 2022 में रिक्त पदों की संख्या 37,409 थी। विभिन्न मंत्रालय और विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कैंडीडेट्स को आवेदन से पहले अधिसूचना को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता

एसएसआई सीजीएल के लिए 12 वीं पास और  ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ  CA/CS/MBA/Cost और मैनेजमेंट अकाउंट्स या कॉमर्स में मास्टर्स की डिग्री/ बिजनेस स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं जूनियर स्टटिस्टिकल ऑफिसर के पद पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्टैन्डर्ड आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। ओबीसी कैंडीडेट्स को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष,  पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष और एक्स सर्विसमैन को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

वेतन

ग्रुप ए पदों पर नियुक्त होने वाले कैंडीडेट्स को 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए प्रतिमाह  वेतन मिलेगा।  वहीं ग्रुप बी के लिए वेतन 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए प्रत्तिमाह रहेगा । ग्रुप सी के लिए सैलरी 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए प्रतिमाह होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • नए यूजर्स सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। ईमेल और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
  • अपने अकाउंट को लॉग इन करें। अब एसएससी सीजीएल के एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
  • सही साइज़ और फॉर्मैट में आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिन्ट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_CGLE_2024_06_24.pdf

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews