SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की तारीख घोषित, 9 सितंबर से एग्जाम शुरू, चेक करें पूरा शेड्यूल 

इस साल एसएससी सीजीएल परीक्षा के तहत 17727 पदों पर भर्ती होगी। टियर-1 में चयनित उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा
ssc recruitment

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर-1 को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। परीक्षा और करेक्शन पोर्टल की तारीख घोषित कर दी है। 9 सितंबर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ये रहा पूरा टाइम टेबल

  • आवेदन प्रक्रिया- 24 जून से 27 जुलाई 2024
  • करेक्शन विंडो- 10 अगस्त से 11 अगस्त
  • टियर-1 परीक्षा- 9 सितंबर से 26 सितंबर
  • टियर-1 एडमिट कार्ड- सितंबर 2024
  • टियर-2 परीक्षा- दिसंबर 2024

17 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि इस साल एसएससी सीजीएल परीक्षा के तहत 17727 पदों पर भर्ती होगी। टियर-1 में चयनित उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्त ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में होगा। जनरल के लिए योग्यता अंक 30%, ओबीसी के लिए 25% और अन्य कैटेगरी के लिए 20% है।

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के बारे में 

कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर-1 का आयोजन ऑनलाइन मोड में देश के विभिन्न केंद्रों पर होगा। इसमें 4 सेक्शन शामिल होंगे:- जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवरेनेस मात्रात्मक योग्यता और इंग्लिश। प्रत्येक सेक्शन 50 अंकों का होगा। प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न शामिल होंगे। टियर-1 की परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews