SSC CGL 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स  

एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट जल्द घोषित होगा। टियर-2 परीक्षा जनवरी में आयोजित होगी।
ssc cgl

SSC CGL 2024: एसएसजी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवारों को है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि आयोग ने इससे संबंधित कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए रोंल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

एसएससी कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 9 से 26 सितंबर के बीच किया गया था। प्रोविजनल आन्सर-की 4 अक्टूबर को जारी हुई थी। 8 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर कैंडीडेट्स को दिया गया था। आपत्तियों के निपटान के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित होंगे।

ऐसे चेक करें परिणाम (SSC CGL Tier-1 Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। पासवर्ड और रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  • रिजल्ट को चेक करें। भविष्य के संदर्भ में आप इसे डाउनलोड/प्रिन्ट करके रख सकते हैं।

जनवरी में होगी टियर-2 परीक्षा (SSC CGL Tier-2 Exam) 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 18 और 20 जनवरी 2025 को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम आयोजित होंगे। इसमें टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे। इस साल आयोग इस परीक्षा के तहत 17, 727 पदों पर भर्ती करेगा।

कितना होगा कट-ऑफ? (SSC CGL Cut Off)

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करने होंगे। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20% अंक प्राप्त करने होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews