SSC CGL Tier 1 Results: खत्म हुआ उम्मीदवारों का इंतजार, आज जारी होंगे स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

ssc cpo result 2023

SSC CGL Tier 1 Results: स्टाफ सिलेक्स कमीशन आज यानि 27 फरवरी 2023 को एसएससी सीजीएल 2022 टायर 1 के स्कोरकार्ड जारी करने वाला है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि 22 फरवरी को परीक्षा के परिणाम घोषित होने वाले थे। लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। बहुत जल्द ऑनलाइन स्कोरकार्ड्स उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार 13 मार्च तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन आइडी और पासवॉर्ड की जरूरत होगी। एसएससी स्कोरकार्ड्स के साथ फाइनल आन्सर की भी जारी करेगा। रिजल्ट्स डाउनलोड करने के बाद कैंडीडेट्स इसपर दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ें। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 1 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर 20222 को टायर 1 की परीक्षा का आयोजन CBT मोड में हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि 2 मार्च से लेकर 7 मार्च तक टायर 2 की परीक्षा आयोजित हो सकती हैं। अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करें।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in जाएं।
  • अपने यूजरनेम और पासवॉर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आएगा।
  • इसकी एक हार्डकॉपी निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews