SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग आज जारी करेगा अधिसूचना, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, अगस्त में परीक्षा, जानें अपडेट

staff selection commission

SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हाइयर सेकन्डेरी लेवल (सीएचएसएल 10+2) के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर सकता है। संभावनाएं हैं कि आवेदन प्रक्रिया 9 मई यानि आज से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एसएससी ने वैकेंसी की संख्या का खुलासा नहीं किया है। आवेदन प्रक्रिया 8 जून, 2023 तक जारी रहेगी।

एसएससी सीएचएसएल के आधार पर वॉभिन्न मंत्रालय और विभागों में लोवर डिवीजन क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स और जूनियर सेक्रेटेरिएट पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया था, जिसके मुताबिक जुलाई और अगस्त में Tier 1 की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कटऑफ लाने वाले उम्मीदवार ही Tier 2 में शामिल हो पाएंगे। अनुमान लगाए जा रहे हैं की इस साल 4500 से अधिक वैकेंसी निकाली जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास होगा अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल से है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। नए यूजर्स को सबसे पहले खुद को रजिस्टर्ड करना होगा, उसके बाद ही वे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे। एसएससी सीएचएसल 2022 की परीक्षा में करीब 13 लाख कैंडीडेट्स शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews