SSC CHSL 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होंगे सीएचएसएल टियर-1 के परिणाम, तारीख कर लें नोट, ऐसे करें चेक 

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम की तारीख को लेकर अपडेट सामने आई है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
ssc

SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग कम्बाइन्ड हाइयर सेकन्डेरी लेवल टियर-1 परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। एसएससी सीएचएसएल की आन्सर-की भी साथ में जारी होगी। देशभर के विभिन्न शहरों में 1 जुलाई से लेकर 12 जुलाई 2024 तक एग्जाम आयोजित किए गए थे। रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

इस दिन जारी हो सकते हैं परिणाम

18 जुलाई को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। ऑबजेक्शन विंडो 23 जुलाई 2024 तक ओपन थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अगस्त तक घोषित हो सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • “SSC CHSL Tier 1 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

35,00 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस साल एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के तहत ग्रुप सी के 3,712 पदों पर भर्ती होगी। विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में लोअर डिवीजनल क्लर्क/जूनीनॉर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नियुक्ति होगी। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने रिजल्ट को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। कैंडीडेट्स को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews