SSC EXAM 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, JE, JHT और स्टेनोग्राफर परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

staff selection commission

SSC EXAM 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर (JHT) और स्टेनोग्राफर परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। जिससे संबंधित आधिकारिक सूचना भी ऑफिशियल वेबसाइट जारी की गई है। 9 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

9, 10 और 11 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर पेपर 1 परीक्षा का आयोजन होगा। 12 और 13 अक्टूबर की तारीख स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा के लिए तय की गई है। वहीं जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर को होगा। जल्द ही भर्ती की अधिसूचना भी जारी की जाएगी। जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

इससे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने CHSL, SI और MTS परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया था। 2 से 22 अगस्त तक कम्बाइन्ड हाइयर सेकन्डेरी (10+2) लेवल एग्जाम का आयोजन होगा। 1 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक मल्टी टास्किंग (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा होगी। वहीं 3 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक CAPF और दिल्ली पुलिस परीक्षा आयोजित होगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेसाइट विजिट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews