SSC Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित की MTS, CPO और अन्य परीक्षाओं की तारीख, यहाँ जानें

ssc cpo result 2023

SSC Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में होने वाली परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इसी के साथ एसएससी एमटीएस, सीएचएसएल और सीपीओ परीक्षा की तिथियाँ घोषित हो चुकी हैं।

शेड्यूल के मुताबिक कम्बाइन्ड हाइयर सेकन्डेरी (10+2) लेवल (SSC CHSL 2023) परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक होगा। एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ नॉन टेक्निकल (MTS Non-Technical) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक आयोजित होगी। भर्ती का नटिफिकेशन जून में जारी हो सकता है।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेस (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के पद भर्ती के लिए CPO परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। एग्जाम का आयोजन 3 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक होगा। भर्ती का नोटिफिकेश 20 जुलाई तक जारी हो सकता है। अन्य अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विज़िट करते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “SSC Exam Calendar 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे अच्छे से चेक कर लें।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए आप पीडीएफ़ का हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews