SSC Exam 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, एसएससी ने बदली CHSL, JE समेत कई परीक्षाओं की तारीख, ये है वजह, पढ़ें खबर

ssc exam 2024

SSC Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। इस लिस्ट में JE, सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-12 और सीएचएसएल भर्ती परीक्षा भी शामिल हैं। इस संबंध में आयोग ने 8 अप्रैल को नोटिस जारी किया है।

क्या है वजह?

एसएससी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा के तारीखों में फेरबदल किया है। 4 परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। बता दें कि 19 अप्रैल से से लेकर 1 जून तक मतदान होंगे। वोटों की गणना 4 जून को होगी।

एसएससी जेई परीक्षा की नई तारीख

नए शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा पेपर-1 का आयोजन 5, 6 और  7 जून को होगा। इससे पहले इससे पहले परीक्षा के लिए 4, 5 और 6 जून की तारीख तय की गई थी।

सिलेक्शन पोस्ट फेज-12 की नई तारीख

सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-12 पेपर 1 की परीक्षा 6, 7 और 8 मई नहीं होगी। अब एग्जाम का आयोजन 24 25 और 26 जून को किया जाएगा।

एसएससी सीपीओ की नई तारीख

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर-1 का आयोजन 27, 28 और 29 जून को देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा ।इससे पहले परीक्षा के लिए 9, 10 और 13 में की तारीख की तय गई थी।

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की नई तारीख

आयोग ने एसएससी सीएचएसएल पेपर- की परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई को परीक्षा आयोजित होगी। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews