कर्मचारी चयन आयोग ने की बड़ी घोषणा, इस दिन जारी होंगे SSC GD Constable परीक्षा के मार्क्स, जानें तारीख

ssc cpo result 2023

SSC GD Constable Exam: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 को लेकर बड़ी घोषणा की है। परीक्षा के परिणाम 8 अप्रैल को ही घोषित हो चुके थे, लेकिन आयोग द्वारा मार्क्स जारी नहीं किए थे। कई उम्मीदवारों को अभी भी मार्क्स का इंतजार है।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 27 अप्रैल से 12 मई तक परीक्षा के अंक जारी करने थे। लेकिन अब अंकों को 8 मई को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी एसएससी ने ट्वीट करके दी है। अन्य परीक्षाओं को देखते हुए आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 के मार्क्स जारी करने की तारीखों में बदलाव किया था।

परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया गया था। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में एग्जाम का आयोजन हुआ था। जिसके लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के आधार CAPF और SSF विभाग में उम्मीदवारों का चयन कॉन्स्टेबल पद पर होता है। वहीं असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सीपॉय पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है।

ऐसे चेक करें नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब “Latest News” के सेक्शन पर जाएं।
  • यहाँ “Uploading of marks module in r/o constable (GD)..” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे अच्छे से चेक कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews