SSC GD 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, फिजिकल टेस्ट के लिए नए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ssc recruitment

SSC GD 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने 31 मई यानि आज एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट (पीएसटी) के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीद आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट के लिए 3600 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बीएसएफ़ Nadia-1 सेंटर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी चयनित कैंडीडेट्स की मौजूदगी अनिवार्य होगी। परीक्षा के आधार पर एसएसएफ और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CRPF) में जीडी कॉन्स्टेबल के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। साथ ही असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपॉय के पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

बट दें की जीडी कॉन्स्टेबल फिजिकल परीक्षा का आयोजन 25 मई को होना था। लेकिन कुछ टेक्निकल/प्रशासनिक कारणों से एग्जाम स्थगित कर दिए गए थे। अब परीक्षा 1 जून से लेकर 6 जून तक आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग करने के लिए पूछे गए डिटेल्स को दर्ज करें।
  • आपके स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा, इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए डाउनलोड कर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews