SSC GD Constable 2025: जीडी कॉन्स्टेबल के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, ऐसे कर सकेंगे चेक, 39481 पदों पर होना है भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी शामिल हैं।
ssc gd 2025

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2025 का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है। संभावना है कि अप्रैल अंत से पहले रिजल्ट जारी किए जा सकता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में सिपाही के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने परिणाम देख सकेंगे।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 39481 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा यह परीक्षा देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 4 से 25 फरवरी तक किया गया था। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क और भाषा (अंग्रेजी/हिंदी) से प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर शामिल था जिसमें 80 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंकों का था। परीक्षा 60 मिनट तक आयोजित की गई थी। इसके बाद, आयोग ने 4 मार्च को अस्थाई आंसर की जारी की, और 9 मार्च 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं।

SSC GD Constable Result 2025:ऐसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST” का चयन करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर (Ctrl + F) खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।

SSC: कैसे किया जाएगा चयन?

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी शामिल हैं
  • रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी करेगा। कट-ऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार जारी किए जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
  • सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर के करीब 52.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 25.21 लाख कैंडिडेट ही शामिल हुए थे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews