SSC GD Constable Results: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के परिणाम घोषित, जारी हुआ कट-ऑफ, ऐसे करें चेक

SSC GD Result

SSC GD Constable Results 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रैल यानि आज जीडी कॉन्स्टेबल पद के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस राउन्ड में चयनित होने वाले उम्मीदवार ही अगले राउन्ड यानि फिजिकल टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।

10 जनवरी, 2023 से लेकर 10 फरवरी 2023 तक विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस दौरान करीब 30,41,284 कैडिडेट्स शामिल हुए थे। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सिलेक्शन लिस्ट के साथ-साथ परीक्षा के कट-ऑफ भी जारी कर दिए हैं। चयनित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या कुल 43434 और पुरुषों की 3,37,223 है।

राज्यों के अनुसार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट पर कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार 27 अप्रैल से लेकर 23 मई तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 50187 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। रिजल्ट्स में आवेदन का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबरे, रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी और परीक्षा की तारीख उपलब्ध होता है।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “SSC Constable (GD) in CAPF, SSF Riffleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करे लॉग इन करें।
  • अब रिजल्ट का पीडीएफ़ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसका प्रिन्टआउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews