SSC GD Constable: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, आज जारी होंगे स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

ssc cpo result 2023

SSC GD Constable: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी करने के लिए तैयार है। उम्मीदवारों के मार्क्स आज आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होंगे। कैंडीडेट्स  अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड्स डाउनलोड कर सकते हैं। अंक डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर/ईमेल आइडी और परीक्षा का नाम की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा के आधार पर 50817 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। जिसका आयोजन 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी को किया गया था। रिजल्ट्स 8 अप्रैल को घोषित हो चुके थे। लेकिन कुछ कारणों से स्कोरकार्ड की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में कुल 30,41, 284 कैंडीडेट्स शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 3,70, 657 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 1 मई , 2023 को पीईटी परीक्षा आयोजित हुई थी।

परीक्षा के आधार पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ),  एसएसएफ और असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबपेज पर दिए गए Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ जानकारी को दर्ज करें।
  • फिर एसएससी जीडी कॉन्सेटबल के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews