SSC GD PET 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, स्थगित हुई परीक्षा, ये है नई तारीख, जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

ssc cpo result 2023

SSC GD PET 2023: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें फिजिकल टेस्ट स्थगित करने की घोषणा की गई है। सीआरपीएफ ने एसएससी जीडी फिजिकल परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। परीक्षा अब 1 मई, 2023 को आयोजित होगी, जो पहले 24 अप्रैल से 8 मई तक होने वाली थी।

जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

CRPF द्वारा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए नए प्रवेश पत्र जारी करेगा। हाल ही में एडमिट कार्ड जारी किये थे। लेकिन अब पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

 3 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल

10 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसके बाद 8 अप्रैल को परिणाम घोषित हुए थे। 3 लाख से अधिक कैंडीडेट्स ने लिखित परीक्षा पास की थी और फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए थे। कुल 3, 68, 318 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं। अब उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड का इंतजार है। सीआरपीएफ ने अब तक कोई तारीख एडमिट कार्ड के लिए घोषित नहीं की है।

फिजिकल टेस्ट के लिए पात्रता

फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में लगानी होती है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगाना अनिवार्य होता है। एसएससी जीडी पीएसटी टेस्ट के लिए पुरुषों की लंबाई 170cm और महिलाओं की लंबाई 157cm होना अनिवार्य होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews