SSC JE Exam: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, स्कोरकार्ड जारी, जल्द करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो

staff selection commission

SSC JE Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं । उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 13 जून से लेकर 27 जून तक की यह सुविधा उपलब्ध होगी।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा पेपर 1 और पेपर 2 में प्राप्त किए गए ओवरऑल स्कोर मौजूद उपलब्ध होंगे। बता दें कि 24 मई, 2023 को एसएससी ने परीक्षा के फाइनल रिजल्ट्स घोषित कर दिए थे। इस बार कुल 2,798 उम्मीवार परीक्षा में शामिल हुए थे। फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड लॉगइन आइडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब “Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical, Quantity Surveying And Contracts) Examination 2022 फाइनल मार्क्स” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर स्कोरकार्ड का पीडीएफ़ खुलेगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें। यदि जरूरत हो तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews