SSC JHT 2024: जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, तारीख घोषित, देखें खबर

एसएससी जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा का सिटी स्लिप जारी हो चुका है। एग्जाम 9 दिसंबर को आयोजित होगा। एडमिट कार्ड भी जल्द आने वाला है। 
SSC JHT 2024

SSC JHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर (एसएससी जेएचटी पेपर-1 ) एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर शहर सूची पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में उन शहरों के नाम शामिल हैं, जहां परीक्षा आयोजित होगी। ताकि उम्मीदवार पहले से परीक्षा केंद्र पहुँचने की योजना बना सकें।

आयोग ने एसएससी जेएचटी परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए तारीख भी घोषित कर दी है। 4 दिसंबर को प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पेपर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 9 दिसंबर 2024 को होगा।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट (SSC JHT Exam City Slip) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉग इन लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा सिटी स्लिप दिखेगी।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार सिटी स्लिप का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

एसएससी जेएचटी पेपर-1 परीक्षा पैटर्न (SSC Junior Hindi Translator Exam)

एसएससी जेएचटी परीक्षा के तहत जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर के कुल 312 पदों पर भर्ती होगी। पेपर-1 एग्जाम की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। जनरल हिन्दी और जनरल इंग्लिश के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews