SSC MTS 2024: एसएससी एटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। 30 सितंबर से परीक्षा शुरू होने जा रही है।
ssc

SSC MTS 2024: उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के लिए एसएससी एमटीएस के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.sscnwr.org पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य क्षेत्र के लिए भी हॉल टिकट जल्द जारी होंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

18 सितंबर बुधवार को आयोग ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट (Steps to Download SSC MTS NWR Admit Card)

  • सबसे पहले एसएससी के क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे कि www.sscnwr.org पर जाएं।
  • अब ताजा खबर के सेक्शन में MTS स्टाफ और हवलवार भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। दिशा-निर्देशों को पढ़ें और “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। “Search Status” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

30 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा (SSC Recruitment 2024)

मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों के लिए एसएससी भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर तक होगा। आन्सर-की नवंबर और रिजल्ट दिसंबर माह में जारी हो सकता है। इस साल आयोग ने कुल 9583 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन पेपर 1 (बहुबिकल्पीय) परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के आधार पर होगी।

एप्लीकेशन स्टेस भी जारी (SSC MTS Application Status)

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र, पूर्वी और केरल कर्नाटक क्षेत्र के लिए एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेटस जारी हो चुका है। उम्मीदवार एसएससी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews