SSC New App: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षा के लिए फोटो अपलोड करने का तरीका बदला, नया प्लेटफॉर्म लॉन्च

ssc new app

SSC New App: कर्मचारी चयन आयोग भर्ती के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एसएससी ने आवेदन प्रक्रिया से संबंधित फोटो को अपलोड करने के लिए नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 12 के दौरान इमेज को अपलोड करने में परेशानी की शियकत आयोग को मिलने पर नए ऐप को लॉन्च किया गया है। इस ऐप का नाम “MY SSC” है। उम्मीदवारों गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

फोटो अपलोड करने का तरीका बदला, लाइव फोटो शुरू

आवेदन के दौरान फोटो अपलोड करने के प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किया गया है। एसएससी ने लाइव फोटो अपलोड करने का निर्णय लिया है। लाइव फोटो एडिटिंग के जरिए फ्रॉड के मामले भी कम होंगे। लाइव फोटो के लिए अच्छी लाइटिंग और प्लेन बैकग्राउन्ड वाले स्थान की जरूरत पड़ेगी। साथ ही उम्मीदवारों को मास्क, चश्मा, टोपी इत्यादि पहले की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 महीने से अधिक पुरानी फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होती थी।

छात्रों को होगा लाभ

माय एसएससी ऐप से उम्मीदवारों को भी लाभ होगा। इसके जरिए बार-बार फोटो बनाने की अनुमति भी होगी। कैंडीडेट्स आसानी से ऐप को डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल कर पाएंगे और अपनी लाइव फोटो फॉर्म में अपलोड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews