SSC Vacancy 2024: एसएससी ने निकाली 968 पदों पर भर्ती, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी जल्द पूरा करें ये काम

recruitment 2024

SSC Vacancy 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 968 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। हाल ही में जारी सूचना के जरिए आयोग ने उम्मीदवारों को आगाह किया है और 18 अप्रैल से पहले आवेदन करने की सलाह दी है।

एसएससी ने क्या कहा?

आयोग ने कहा, “Log In करने में असमर्थता या सफलता की संभावनाओं से बचने के लिए अंतिम तिथि खत्म होने से पहले आवेदन कर लें। क्योंकि समापन के दिनों में सर्वर पर भारी ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उम्मीदवारों को आगाह किया जाता है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”

एसएससी जेई परीक्षा का शेड्यूल

बता दें कि एसएससी जेई के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से जारी है। उम्मीदवार 18 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक करेक्शन विंडो खुला रहेगा। परीक्षा 5, 6 और 7 जून को आयोजित होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब “SSC JE Online Application” के लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • सारी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

ssc vacancy 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews