Hindi News

ये हैं दुनिया के 10 सबसे आसान कोर्स, अधिक मेहनत की जरूरत नहीं, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन, देखें लिस्ट 

Published:
कई छात्र आसान कोर्स करना चाहते हैं। उन्हें अधिक मेहनत करने का मन नहीं करता। यहाँ ऐसे ही पाठ्यक्रमों के बारे में बताया गया है, जो छात्रों को फ्लेक्सिबल लर्निंग का अवसर देता है। 
ये हैं दुनिया के 10 सबसे आसान कोर्स, अधिक मेहनत की जरूरत नहीं, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन, देखें लिस्ट 

AI Generated Image

कई छात्र हैं पढ़ाई की टेंशन लेने नहीं लेना चाहते। स्टडी के साथ-साथ रियल-लाइफ एक्सपीरियंस में अनुभव रखते हैं। जिसके लिए आसान कोर्स की तलाश करते हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कौन-सा विकल्प सही रहेगा। कुछ पाठ्यक्रमों को काफी आसान माना जाता है। इनमें तनाव कम होता है। करियर में अधिक अवसर भी मिलते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी आसान होता है।

हम आपको ऐसे ही कुछ पाठ्यक्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया में सबसे आसान (Easiest Courses) माना जाता है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम काम शौक लिए भी समय निकाल सकते हैं। हालांकि कोर्स आसान है या नहीं यह छात्र की रुचि और योग्यता पर निर्भर करता है। इस लिस्ट क्रिएटिव राइटिंग, इतिहास, फिजिकल एजुकेशन से संबंधित  विषय भी शामिल हैं। समर्पण और मेहनत से इन पाठ्यक्रमों के जरिए एक बेहतरीन करियर भी बनाया जा सकता है। इनकम भी काफी अच्छी होती है। इनकी  3 से 4 साल होती है।

ये है सबसे आसान कोर्स

मनोविज्ञान यानि सायकोलॉजी को  दुनिया में सबसे आसान कोर्स माना जाता है। इसमें छात्रों को कई करियर ऑप्शंस मिलते हैं। इसके कांसेप्ट को समझना अधिक कठिन नहीं होता। मनुष्य के व्यवहार और मानसिक प्रक्रिया के बारे में पढ़ाया जाता है। हावर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज, स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी और यूसीएल लंदन को साइकोलॉजी पाठ्यक्रमों के लिए बेस्ट माना जाता है। दूसरे नंबर पर सोशियोलॉजी है। यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन सकता है। इस कोर्स में छात्रों को समाज के बारे में पढ़ाया जाता है। वहीं तीसरे नंबर पर कम्युनिकेशन है, स्पीकिंग राइटिंग और मीडिया प्रोडक्शन से संबंधित प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाया जाता है। यह पारंपरिक पाठ्यक्रमों से काफी अलग होता है।

यहाँ देखें लिस्ट

  • साय कोलॉजी (बीए/बीएससी/एमए/एमएससी)
  • सोशियोलॉजी में स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन
  • कम्युनिकेशन में बीए/एमए/सर्टिफिकेट/पीजी डिप्लोमा कोर्स
  • क्रिएटिव राइटिंग
  • इतिहास
  • इंग्लिश लिटरेचर
  • आर्ट हिस्ट्री
  • लिबर्ल आर्ट्स
  • मीडिया स्टडीज
  • फिजिकल एजुकेशन

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।) 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews